- Hindi News
- National
- Ambikapur News Chhattisgarh News Film Festival To Be Held On 21 And 22 March In High Court Auditorium
हाईकोर्ट के ऑडिटोरियम में 21 व 22 मार्च को होगा फिल्म फेस्टिवल
मानिकपुरी नवयुवक मंडल का हुआ गठन, रामकुमार बने अध्यक्ष
दरिमा|भारतीय मानिकपुरी पनिका समाज ने ब्लॉक स्तरीय नवयुवक मंडल का गठन किया है। शोभित दास जिला अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष केडी महंत, जिला सचिव प्रकाश मणि तेंदुआ, बिनकर दास, सेवक दास ब्लॉक अध्यक्ष की उपस्थिति में ब्लॉक स्तरीय नवयुवक मंडल का गठन किया गया। नवयुवक मंडल का अध्यक्ष राम कुमार दास, उपाध्यक्ष चमन दास, सचिव रविशंकर दास एवं कोषाध्यक्ष अर्जुन दास तथा उनके सहयोगी नियुक्त किए गए हैं।
अंबिकापुर| विधिक जागरूकता पर शार्ट फिल्म फेस्टिवल का आयोजन राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यपालक अध्यक्ष जस्टिस प्रशांत मिश्रा के मार्गदर्शन में 21 व 22 मार्च को बिलासपुर हाईकोर्ट के ऑडिटोरियम में किया जा जाएगा। प्राधिकरण के तत्वावधान में हो रहे शार्ट फिल्म फेस्टिवल में अब तक 54 देशों की 637 एंट्री मिल चुकी है।