पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ambikapur News Chhattisgarh News Girl Collided With Grandmother Sitting Behind On Bike Due To Bus Collision Died Due To Crush

बस की टक्कर से बाइक पर पीछे बैठी दादी के साथ गिरी युवती, कुचलने से हो गई मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रिंग रोड में गांधी चौक से लगे एडिशनल एसपी बंगले के पास गुरुवार को दोपहर में बस की टक्कर से बाइक में पीछे बैठी युवती व उसकी दादी सड़क पर गिरी।

प्रतापपुर निवासी युवती 20 वर्षीय प्रीति गुप्ता बस के चक्के के नीचे आ गई और कुचलकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 65 वर्षीय दादी गुरुदासो गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गई। यातायात पुलिस ने उनको पास के एक प्राइवेट हास्पिटल में भर्ती कराया। हादसे के बाद बाइक लेकर युवक फरार हो गया। पुलिस ने दुर्घटनाकारी बस को जब्त कर लिया है। युवती व उसकी दादी सूरजपुर जिले के प्रतापपुर के रहने वाले हैं। वे किसी काम से अंबिकापुर आए थे। बाइक चालक युवक उनके पहचान का बताया जा रहा है जो लखनपुर का रहने वाला है। युवक के नाम का पता नहीं चल पाया है। बताया गया कि युवती व उसकी दादी बाइक में बैठकर युवक के साथ गांधी चौक तरफ जाने निकली थी। युवक उन्हें कोर्ट के पीछे के रास्ते से रिंग रोड में लेकर पहुंचा। यहां थोड़ी ऊंचाई है। रिंग रोड क्राॅस कर वह जैसे ही गांधी चौक तरफ जाने मुड़ा वैसे ही पीछे से तरफ से बस आ गई और टक्कर मार दी। टक्कर से युवती व उसकी दादी सड़क पर गिरी और बस की चपेट में आ गई।

खबरें और भी हैं...