पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ambikapur News Chhattisgarh News Headquarters Company Team Won The Cricket Match

मुख्यालय कंपनी की टीम ने जीता क्रिकेट मैच

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अंबिकापुर| महिला दिवस के अवसर पर 62वीं वाहिनी केरिपुबल की ओर से अंतर कंपनी क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। 15-15 ओवर का यह मैच मुख्यालय कंपनी और यंग इलेवन के बीच खेला गया। मुख्यालय कम्पनी टीम के कप्तान मनीष कुमार मीणा और यंग इलेवन टीम के कप्तान मास्टर टीनू रहे। महिलाओं के सम्मान में आयोजित इस मैच के दौरान काफी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर रही। मुख्यालय कंपनी की टीम ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए मैच अपने नाम किया। मैन आॅफ द मैच सिपाही केके त्रिपाठी को चुना गया। विजेता टीम को अनीता मीणा प|ी मनीष कुमार मीणा और डाॅ. सरिता निर्वाल ने ट्राॅफी व 2000 रुपए की नकद राशि देकर पुरस्कृत किया। इस मौके पर डाॅ. राजेश निर्वाल, उपकमाण्डेन्ट अजय कुमार, निरीक्षक सतपाल, निरीक्षक पी बाला सुब्रमण्यम, उपनिरीक्षक एसके चौहान, सउनि अंग्रेज सिंह आदि उपस्थित रहे।
खबरें और भी हैं...