पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ambikapur News Chhattisgarh News Information Given About Departmental Schemes

विभागीय योजनाओं की दी गई जानकारी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पुलिस ने जब्त की शराब झारखंड से लाकर रखी थी

अंबिकापुर| बलरामपुर जिले की चलगली पुलिस ने रविवार की रात मुखबिर की सूचना पर सुशील गुप्ता के घर से अंग्रेजी और देशी शराब जब्त किया है। जिसे बिक्री के लिए वह झारखंड से लेकर आया था। पुलिस टीम ने बताया कि वह होली के मौके पर इस शराब को बेचता। उसके घर से छह लीटर अंग्रेजी शराब, दो बाटल बीयर, 11 लीटर महुआ शराब जब्त किया गया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह सात मार्च की शाम को शराब लेकर आया था। पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

अंबिकापुर| जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र अम्बिकापुर में 5 मार्च को बतौली के जनपद पंचायत हाल में उद्यमिता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रबंधक टी तिग्गा ने उद्यमिता तथा पीएमईजीपी योजना तथा सहायक प्रबंधक देवेन्द्र कुमार गुप्ता ने अन्य विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
खबरें और भी हैं...