- Hindi News
- National
- Ambikapur News Chhattisgarh News Information Sent On Mobile Link Sent By Youth And Crossed 77 Thousand From Account
मोबाइल पर आए लिंक पर युवक ने भेजी जानकारी और एकाउंट से 77 हजार पार
अंबिकापुर| रोजगार के लिए मोबाइल पर आए एक लिंक को डाउनलोड कर युवक ने अपनी पर्सनल डिटेल भेजा तो उसके क्रेडिट कार्ड एकाउंट से ठग ने 77 हजार रुपए निकाल लिए। पुलिस ने बताया कि मायापुर निवासी रवि आकाश त्रिपाठी 30 वर्ष के मोबाइल पर अच्छी सैलरी से संबंधित नौकरी के लिए एक मोबाइल नंबर से लिंक आया था। बुधवार को लिंक पर एप डाउनलोड कर उसमें पूछी गई अपनी पर्सनल जानकारी युवक ने अपलोड की। इसके कुछ समय बाद उनके आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड एकाउंट से 77 हजार रुपए निकाल लिए गए। मोबाइल पर ट्रांजेक्शन का मैसेज आने पर उन्होंने बैंक जाकर पूछताछ की तो पता चला कि उनके खाते से किसी ने पैसे ट्रांसफर किए हैं।