- Hindi News
- National
- Ambikapur News Chhattisgarh News Irrigation And Drinking Water Scheme Will Be Monitored
सिंचाई और पेयजल योजना पर रहेगी निगरानी
पंचायत चुनाव में बड़ी जीत के बाद कांग्रेस ने जनपदों में समितियों की संख्या बढ़ाकर इन योजनाओं की निगरानी का दायरा बढ़ा दिया है। जनपदों में सिंचाई और पेयजल, खेल एवं युवा कल्याण सहित सात नई समितियों का गठन
किया गया है।
ये समितियां अपने-अपने कार्यक्षेत्र में इन योजनाओं को जमीनी स्तर पर ले जाने के लिए काम करेंगी। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टीएस सिंहदेव के गृहक्षेत्र अंबिकापुर जनपद में कांग्रेस ने बड़ी जीत हासिल की थी। 25 में से यहां 24 सदस्य कांग्रेस समर्थित जीत कर आए हैं। इनमें से 14 सदस्यों का अलग-अलग समितियों का सभापति बनाया गया है। वहीं बाकी इन समितियों के मेंबर बनाए गए हैं।
हर समिति में पांच-पांच मेंबर हैं। ननकी सिंह यहां जनपद अध्यक्ष व विशुन दास जनपद उपाध्यक्ष हैं। बाकी जनपदों में ही बढ़ीं समितियां: जिले के ज्यादातर जनपदों में स्थाई समितियों के लिए चुनाव हुआ। सभी जनपदों में समितियां इसी तरह से बढ़ाई गईं। ज्यादातर सदस्य समितियों के सभापति बनाए गए हैं।
सात समितियां ही अब
तक बनती थीं
जिला पंचायत उपाध्यक्ष राकेश गुप्ता ने बताया कि इससे पहले जनपदों में पांच समिति और दो उप समितियां ही बनती थी। प्रावधान के बावजूद कई विभागों की समितियां नहीं बनती थी। हमने नियम का हवाला देते हुए इसकी प्रशासन से अनुमति लेकर नई समितियां बढ़ाई हैं। इसका उद्देश्य जनता के प्रति जवाबदारी बढ़ाना है ताकि सदस्य अपने अधिकार का उपयोग कर सरकारी की योजनाओं को लोगों को लाभ दिला सकें।
जनपद पंचायत में समिति के गठन के बाद मौजूद सदस्य।