- Hindi News
- National
- Ramanujnagar News Chhattisgarh News Lundra And Raghunathpur Health Center Team Will Investigate For The Category Of Inquas
इंक्वास की श्रेणी के लिए लुंड्रा व रघुनाथपुर स्वास्थ्य केंद्र की टीम करेगी जांच
अंबिकापुर| सरगुजा जिले के लुंड्रा व रघुनाथपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का एनक्यूएस(नेशनल क्वालिटी इंश्योरेंस सर्टिफिकेट) के लिए राष्ट्रीय टीम जांच करेगी। दोनों स्वास्थ्य केंद्र ने इस प्रमाण पत्र को हासिल करने पिछले दिनों आवेदन किया था। इस प्रमाण पत्र के लिए शासन द्वारा सर्विस की क्वालिटी सुधारने फोकस किया गया है। दोनों केंद्रों का स्टेट लेवल की टीम निरीक्षण कर चुकी है। इसके बाद 16 मार्च को स्टेट लेवल की टीम निरीक्षण करने पहुंचेगी और यहां की सुविधाओं की जांच कर उनका मूल्यांकन करेगी। टीम की रिपोर्ट पर ही इंक्वास का प्रमाण पत्र शासन से मिलेगा। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शासन द्वारा सरकारी अस्पतालों में गुणवत्ता लाने यह योजना शुरू की गई। इससे अस्पतालों में क्वालिटी सुधरती है और इसका फायदा मरीजों को मिलता है।