- Hindi News
- National
- Surajpur News Chhattisgarh News Minor Kept In Jail Child Commission Team Starts Investigation
नाबालिगों को जेल में रखा, बाल आयोग की टीम ने शुरू की जांच
सूरजपुर| राष्ट्रीय बाल अधिकार आयोग ने जेल का निरीक्षण किया। इस दौरान एक बंदी ने बताया कि उसकी उम्र 18 साल से कम है तो दो बंदियों को देखने पर टीम के सदस्यों को प्राथमिक तौर पर पता चला है कि उनकी उम्र भी 18 साल से कम है। इस पर विशेषज्ञों का एक पैनल इसकी जांच करेगी।
सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व की अध्यक्षता में विशेषज्ञ पैनल का गठन किया गया है। जिसने उप जेल सूरजपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण में एक बंदी ने बताया कि उसकी उम्र 18 वर्ष से कम है। वहीं दो बंदियों का उम्र 18 वर्ष से कम होने की संभावना पर पैनल ने जांच कराने का निर्णय लिया है। इस पर तीनों के उम्र संबंधी दस्तावेज का परीक्षण कराया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि उनकी उम्र 18 वर्ष से कम के पाई जाती है तो उन्हें जेल से बाहर कर बाल सम्प्रेषण गृह भेजने के लिए पैनल अनुशंसा करेगी। निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार अमृता सिंह, सहायक लोक अभियोजन अधिकारी सुनील चौरसिया, जिला चिकित्सालय से डाॅ. प्रियंका पटेल, डाॅ. विजय प्रताप सिंह, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी प्रभा लकड़ा, जिला बाल संरक्षण अधिकारी मनोज जायसवाल, संरक्षण अधिकारी अखिलेश सिंह, अधिवक्ता संजय भारत उपस्थित रहे।