- Hindi News
- National
- Ambikapur News Chhattisgarh News Minor Youth And Aide Father Who Drives Teenager Arrested
किशोरी को भगाने वाला नाबालिग युवक और सहयोगी पिता गिरफ्तार
कुसमी| किशोरी को हफ्तेभर पहले बहला-फुसला कर भागने वाले नाबालिग युवक व उसके सहयोगी पिता को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि किशोरी को दर्रीपारा निवासी नाबालिग युवक पिछले 29 फरवरी को बहला-फुसला कर भगा ले गया। इस बीच आरोपी युवक ने अपने पिता के सहयोग से घर लाकर दो दिनों तक चोरी छिपे रखा और भागने के लिए बाइक भी उसके पिता ने दी। रविवार को पुलिस ने नाबालिग युवक व उसके सहयोगी पिता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने नाबालिग किशोरी को आरोपी के घर से पास से बरामद कर परिजन को सौंप दिया हैं। पुलिस ने आरोपी की खिलाफ विभिन्न धाराओं और पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।