- Hindi News
- National
- Surajpur News Chhattisgarh News Movement Against The Committee In Bachraj Kunwar Since 17
बछराज कुंवर में समिति के विरोध में आंदोलन 17 से
वाड्रफनगर| बछराज कुंवर धाम में समिति बनाने के खिलाफ आदिवासी समाज ने 17 मार्च से जन आंदोलन करने की बात कही है। पारंपरिक आदिवासी महासभा के प्रवक्ता जयनाथ सिंह केराम के नेतृत्व में जेल भरो आंदोलन की चेतावनी दी गई है। कहा गया है कि बछराज कुंवर धाम पर धार्मिक डकैती, सांस्कृतिक अतिक्रमण के खिलाफ दर्जनों आदिवासी संगठन सरगुजा संभाग के अलग अलग जगहों पर आक्रामक तरीके से प्रदर्शन व चक्काजाम करेंगे। आरोप है कि बछराज कुंवर आदिवासी पूर्वजों का प्राचीन धाम है, जहां गैर जनजाति व्यक्ति काम कर रहे हैं। गढ़ देवता के स्थान पर वैदिक मंदिर बनाकर वैदिक भगवानों की मूर्तियां बनाकर धार्मिक अतिक्रमण किया है।