पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Surajpur News Chhattisgarh News Mp Made Representative For Schools Distributed Certificates

स्कूलों के लिए सांसद ने बनाए प्रतिनिधि, बांटे गए प्रमाण-पत्र

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भाजपा के प्रतापपुर एवं जरही मंडल की संयुक्त बैठक भाजपा कार्यालय प्रतापपुर में सांसद प्रतिनिधि अजय सिंह एवं नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य लोकेश पैकरा के मुख्य अतिथि में हुई।

बैठक में सरगुजा सांसद एवं केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह के पुत्र बलवंत सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सूरजपुर विजय राजवाड़े एवं पूर्व जिला मंत्री सूरजपुर प्रेमपाल अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने प्रतापपुर ब्लॉक के उच्चतर माध्यमिक स्कूलों में केंद्रीय मंत्री द्वारा नियुक्त किए गए सांसद प्रतिनिधियों को प्रमाण पत्र वितरित किया एवं विद्यालयों की व्यवस्था एवं विकास के लिए कार्य करने की अपील की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रतापपुर अक्षय तिवारी ने की। कार्यक्रम में नगर पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि मुकेश अग्रवाल एवं सभी निर्वाचित पार्षदों को सम्मानित किया। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष विजय राजवाड़े ने सांसद प्रतिनिधियों को रेणुका सिंह के गरिमा के अनुरूप कार्य करने कहा। सांसद प्रतिनिधि अजय सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता सुनील गुप्ता एवं अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान रेणुका सिंह ने भाजपा मंडल अध्यक्ष अक्षय तिवारी से दूरभाष पर बात कर सभी नवनियुक्त सांसद प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष मुन्ना सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष जरही रामधन राजवाड़े, मंडल महामंत्री प्रफुल्ल कुमार गुप्ता, मंडल महामंत्री अशोक गुप्ता, अवधेश पांडे, डॉ नरेंद्र प्रताप सिंह, अरविंद जायसवाल, कृष्ण मुरारी शुक्ला, मोहनलाल जायसवाल, गुलाब मोहन तिवारी, पार्षद योगेंद्र सिंह, शंकर नायक देव प्रसाद आयाम, भाजयुमो अध्यक्ष नीलेश जायसवाल, अमलेश्वर सिंह, राजेश कश्यप, र|ेश जयसवाल, विक्रम प्रताप सिंह आिद मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...