- Hindi News
- National
- Ambikapur News Chhattisgarh News Nephew Withdraws 10 And A Half Lakhs From The Account Of Divyang Principal Constable
दिव्यांग प्रधान आरक्षक के खाते से भतीजे ने निकाले साढ़े 10 लाख
बैकिंग काम में मदद के लिए भतीजे को बैंक ले जाना एक प्रधान आरक्षक के लिए महंगा पड़ गया।
पुलिस ने बताया कि एक साल में भतीजे ने प्रधान आरक्षक के खाते से करीब साढ़े 10 लाख रुपए निकाल लिए। इसके बारे में गुरुवार को तब पता चला जब बैंक से प्रधान आरक्षक ने स्टेटमेंट निकाला। चेक व नगद के रूप में इतनी बड़ी राशि कई बार में निकाली गई। 59 वर्षीय प्रधान आरक्षक अमर सिंह की रिपोर्ट पर पुलिस ने उसके भतीजे के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रधान आरक्षक का खाता एसबीआई मेन ब्रांच में है। वह लकवा से अशक्त हो गए हैं। उनकी अभी पुलिस लाइन में पोस्टिंग हैं और लाइन के क्वार्टर में रहते हैं। वे बैंक से पैसा निकालने के समय अपने भतीजे का ले जाते थे। बैंक में वहीं सारा काम करता था। इससे आशंका जताई जा रही है कि इसी दौरान उसने हस्ताक्षर कर उनके खाते से राशि निकाल लिया हाेगा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।