पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Balrampur News Chhattisgarh News No Land For Free For Ambikapur Barwadih Rail Line Hence Work Stuck For Six Years

अंबिकापुर-बरवाडीह रेल लाइन के लिए नहीं मिली फ्री में जमीन, इसलिए छह साल से अटका काम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अंबिकापुर-बरवाडीह के बीच रेल लाइन बिछाने का काम 6 साल पहले ही शुरू हो गया होता, लेकिन छत्तीसगढ़ और झारखंड की सरकार ने रेल मंत्रालय के एक पत्र का जवाब ही नहीं दिया। जिसमें कहा गया था कि अगर रेल लाइन बिछाने के लिए दोनों राज्यों के लिए सरकारें जमीन देंगी तो काम शुरू होगा।

इसका खुलासा तब हुआ जब राज्य सभा सांसद रामविचार नेताम ने राज्यसभा में इसे लेकर सवाल पूछा। इस पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने जानकारी दी कि छत्तीसगढ़ राज्य में पूर्णतः व आंशिक रूप से पड़ने वाली 21,046 करोड़ रुपए की लागत की 1,382 किलोमीटर की 08 नई लाइनों और 13,220 करोड़ की लागत पर 1,394 किलोमीटर की कुल लंबाई वाली 09 दोहरीकरण परियोजनाओं पर काम चल रहा है। इसी तरह चिरमिरी से बरवाडीह नई लाइन परियोजना को बजट 2013-14 में शामिल किया गया था, लेकिन बिश्रामपुर, चिरमिरी से अम्बिकापुर तक लाइन पहले से ही मौजूद है। इसलिए, योजना आयोग से बरवाडीह-अम्बिकापुर के बीच 182 किलोमीटर की नई लाइन को सैद्धांतिक अनुमोदन देने का अनुरोध किया गया था। परियोजना की कुल 182 किमी की लंबाई में से 77 किमी झारखंड और 105 किमी छत्तीसगढ़ में है। तत्कालीन योजना आयोग ने इस शर्त के साथ इस योजना को सैद्धांतिक रूप से अनुमोदन दिया था कि दोनों राज्यों की सरकारें निशुल्क भूमि देंगी।

सर्वेक्षण का काम हो रहा, रिपोर्ट के बाद आगे बढ़ेगा मामला

छत्तीसगढ़ रेल निगम लिमिटेड व छत्तीसगढ़ सरकार और रेल मंत्रालय द्वारा प्रारंभिक अध्ययन के लिए अम्बिकापुर-बरवाडीह रेल लाइन का सर्वेक्षण कार्य शुरू किया है। इस परियोजना पर आगे विचार तब किया जा सकता है, जब इसकी रिपोर्ट उपलब्ध हो जाएगी और ठोस नतीजे प्राप्त होंगे।
खबरें और भी हैं...