- Hindi News
- National
- Ambikapur News Chhattisgarh News One Nomination For President And 3 Nominations For Vice President In Advocates Union Election
अधिवक्ता संघ चुनाव में अध्यक्ष के लिए एक और उपाध्यक्ष के लिए 3 नामांकन
जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई। बार कौंसिल के अध्यक्ष के लिए एक और उपाध्यक्ष के लिए तीन दावेदारों ने अपना पर्चा दाखिल किया है। 17 मार्च तक दावेदार नामांकन जमा कर सकते हैं। अब तक अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के अलावा सचिव व सह सचिव के लिए एक-एक, ग्रंथालय सचिव के लिए एक तथा कार्यकारिणी सदस्य के लिए तीन दावेदारों ने नामांकन जमा किया है। बार कौंसिल के चुनाव के लिए अधिवक्ता केके सिन्हा को चुनाव अधिकारी बनाया गया है। सहयोग के लिए दस से सहायक चुनाव अधिकारी बनाए गए हैं। चुनाव के लिए उम्मीदवार लोगों से संपर्क करने में जुट गए हैं।