- Hindi News
- National
- Ambikapur News Chhattisgarh News Open School Examination Starts From March 27 Will Distribute Admit Card From 16
ओपन स्कूल की परीक्षा 27 मार्च से शुरू, 16 से बंटेंगे प्रवेश पत्र
जशपुरनगर| ओपन परीक्षा की दसवीं-बारहवीं 27 मार्च से शुरू होगी। इसके लिए प्रवेश पत्र 16 मार्च से बंटने शुरू हो जाएंगे। यह परीक्षा एक महीने तक आयोजित की जाएगी। राज्य ओपन स्कूल इसकी तैयारियों में है। अफसरों का कहना है कि ओपन स्कूल की परीक्षा में इस बार भी नकल को लेकर सख्ती रहेगी। इसके लिए उड़न दस्ते गठित किए जाएंगे। साथ ही अलग टीमें भी रहेंगी जो परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करेंगी। कक्षा बारहवीं से ओपन स्कूल परीक्षा की शुरुआत होगी। पहले दिन बारहवीं में होमसाइंस का पेपर होगा। इसी तरह 28 मार्च को दसवीं में होमसाइंस की परीक्षा होगी। ओपन स्कूल से परीक्षा के संदर्भ में पहले ही समय-सारणी जारी की जा चुकी है। अफसरों का कहना है कि 16,17 और 18 मार्च को समन्वय केंद्रों के लिए प्रवेश पत्र बांटे जाएंगे।