- Hindi News
- National
- Surajpur News Chhattisgarh News Paddy Cannot Be Lifted From Navapara Khurd
नावापारा खुर्द से नहीं हो पा रहा धान का उठाव
महंगई| धान खरीदी केंद्र नावापारा खुर्द के धान खरीदी प्रभारी ने आठ दिन पहले धान उठाओ के लिए ट्रांसपोर्ट आर्डर जारी किया, इसके बाद भी संग्रहण केन्द्र से धान का उठाव नहीं किया गया। इसके कारण उस आर्डर को निरस्त करना पड़ा। समिति उमेश्वरपुर के उप समिति धान खरीदी केंद्र नावापाराखुर्द के धान खरीदी प्रभारी ने समिति के महंगई, कालीपुर, नावापाराखुर्द और दुर्गापुर के किसानों से 15071 क्विंटल की धान खरीदी किया। इस पर 10 हजार क्विंटल धान उठाने के लिए संग्रहण केंद्र ने आर्डर जारी किय किया, लेकिन उठाव की धीमी गति की वजह से अभी भी 5 हजार क्विंटल धान जाम है। वहीं बारिश होने के कारण धान खराब हो रहा है।