- Hindi News
- National
- Balrampur News Chhattisgarh News People Are Getting Pension From Home Access Service
घर पहुंच सेवा से लोगों को मिल रही पेंशन
अंबिकापुर| सरगुजा जिले के 402 ग्राम पंचायतों के लिए नियुक्त 69 बैंक सखियों सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के हितग्राहियों को घर तक पेंशन पहुंच रही है। इससे बुजुर्गो, दिव्यांगों एवं बीमार पेंशनरों पेंशन के लिए चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं।कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर के मार्गदर्शन में एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुलदीप शर्मा के नेतृत्व में ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के अंतर्गत गठित स्व सहायता समूह की दीदीयों को बैंक सखी के रूप में नियुक्त किया गया है। बैंक सखी योजना से ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं के लिए शहर नहीं जाना पड़ता है अब उन्हें अपने गांव में ही बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध हो जाती हैं वहीं बैंक सखी बन कर परिवार के भरण-पोषण में अहम भूमिका निभा रही हैं। बैंक सखी के रूप में कार्य कर रही महिलाएं ग्रामीणों के कंधों से बोझ कम करके काफी खुश हैं।