पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ambikapur News Chhattisgarh News People Of Gumgara Are Scared Due To Lightning

बिजली चमकने से सहम जाते हैं गुमगरा के लोग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लखनपुर| बेमौसम बारिश के कारण गरज चमक के कारण गुमगरा गांव के लोग सबसे अधिक दहशत में हैं।

पिछले साल यहां आकाशीय बिजली गिरने से सात लोगों की जान चली गई थी। इसके बाद तड़ित चालक लगवाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन गांव में अभी तक तड़ित चालक नहीं लगाया जा सका। इस पर गांव के लोगों का कहना है कि इस पर प्रशासन को तत्काल पहल करना चाहिए। पिछले साल आकाशीय बिजली गिरने से मौतों के बाद कलेक्टर सरगुजा व केबिनेट मंत्री टीएस सिंहदेव के अलावा पूर्व सांसद कमलभान सिंह ने तड़ित चालक लगवाने का आश्वासन दिया था, लेकिन इस पर काम नहीं हो सका। तड़ित चालक नहीं होने के कारण जब भी बिजली चमकती है तो लोग डर से सहम जा रहे हैं। शनिवार को आंधी- तूफान से यहां एक पेड़ भी गिर गया जिससे कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
खबरें और भी हैं...