पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Surajpur News Chhattisgarh News Police Recovered Truck From Outside Sugar Factory From Runhat Forest

शक्कर कारखाना के बाहर से ट्रक चोरी रनहत के जंगल से पुलिस ने किया बरामद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

केरता शक्कर कारखाना के बाहर से खाली ट्रक की चोरी के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ट्रक को बलरामपुर जिले के रनहत जंगल से बरामद किया। चोर ट्रक को छोड़कर भाग गए थे। पुलिस अब इसके चोर की तलाश में लगी हुई है।

बताया गया है कि 12 मार्च की देर रात गढ़वा झारखण्ड निवासी सत्तार अंसारी ने चौकी खड़गवां में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि मां महामाया शक्कर कारखाना केरता के गेट नंबर 2 के बाहर खाली ट्रक क्रमांक सीजी 15 एसी 1349 को खड़ा कर वह खाना खाने के लिए होटल गया था। इसके बाद जब वापस आया तो ट्रक वहां नहीं था। इस पर पुलिस ने धारा 379 भादवि के तहत मामला पंजीबद्ध किया। इसके बाद चौकी प्रभारी खड़गवां अजहरउद्दीन ने जिले के सरहदी थाना क्षेत्रों में त्वरित नाकाबंदी कराई। इसके बाद एसडीओपी प्रतापपुर राकेश पाटनवार, थाना प्रभारी प्रतापपुर विकेश तिवारी एवं चौकी प्रभारी खड़गवां अजहरउद्दीन को शक्कर कारखाना से जिले के बाहर जाने वाले अलग-अलग रास्तों पर वाहन एवं आरोपी की पतासाजी करने रवाना किया। इसी दौरान पुलिस टीम प्रतापपुर-सिलौटा की ओर गई तो मुखबिर से सूचना मिली कि एक खाली ट्रक सिलौटा होते हुए चलगली की ओर जा रहा है। इसके बाद इलाके में पेट्रोलिंग के के दौरान वाहन रनहत के जंगल में मिला।

इस कार्रवाई में एसडीओपी प्रतापपुर राकेश पाटनवार, थाना प्रभारी प्रतापपुर विकेश तिवारी, चौकी प्रभारी अजहरउद्दीन, प्रधान आरक्षक विशाल मिश्रा, विशाल गुप्ता, आरक्षक कृष्णकांत पाण्डेय, शोभनाथ कुशवाहा, अभय तिवारी व इन्द्रजीत सिंह सक्रिय रहे।

खबरें और भी हैं...