पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Lakhanpur News Chhattisgarh News Police Team Leaves For Goa To Take The Victim Of Human Trafficking

मानव तस्करी की शिकार युवती को लेने पुलिस टीम गोवा रवाना

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लखनपुर| इलाके के पटकुरा निवासी एक युवती को पैसे का लालच देकर गोवा में बेचने का खुलासा होने के बाद पुलिस की टीम युवती को लेने गोवा के लिए रवाना हो गई है। बताया गया है कि पटकुरा घटोन निवासी अनिल लकड़ा 20 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी बहन सोनामति लकड़ा को चलहा धवाईडाड धर्मजयगढ़ जिला रायगढ़ निवासी हीरामति लकड़ा बहला फुसलाकर अम्बिकापुर ले गई। इसके बाद ज्यादा पैसा कमाने का लालच देकर गोवा में किसी अनजान व्यक्ति के यहां ले जाकर बेच दी है। इसके बाद आरोपी ने बताया गया कि वह गोवा के नवेली शहर में काम कर रही है।
खबरें और भी हैं...