पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ambikapur News Chhattisgarh News Police Will Take Action Against Mustang Hoodies On Holi

होली पर पुलिस रहेगी मुस्तैद हुड़दंगियों पर होगी कार्रवाई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अंबिकापुर| होली में हुड़दंगियों एवं शराब के नशे में वाहन चलाने वालों पर पुलिस की खास नजर रहेगी। शांति व्यवस्था बनाए रखने एसपी ने पुलिसकर्मियों को विशेष निर्देश दिए हैं। इसी के मद्देनजर होली से दो दिन पहले रविवार को पुलिस ने शहर में फ्लैग मार्च कर चुस्त व्यवस्था का संदेश दिया। फ्लैग मार्च दोपहर में पुलिस लाइन से निकला और शहर के विभिन्न सड़कों से होकर वापस पुलिस लाइन में पहुंचकर खत्म हुआ। इधर पुलिस ने होली के मद्देनजर उत्पात मचाने वालाें पर नजर रखने 11 जगहों पर बॉडी वार्न कैमरे के साथ जवान तैनात किए हैं। इसके अलावा पुलिस की 10 पेट्रोलिंग पार्टियां गठित की गई है जो अलग-अलग क्षेत्रों में पेट्रोलिंग करती रहेगी। एसपी आशुतोष सिंह ने शराब के नशे में वाहन चलाने व ग्रुप में घूमकर उत्पात मचाने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसको लेकर सोमवार दोपहर बाद ही पुलिसकर्मी अपने-अपने प्वाइंट पर तैनात हो जाएंगे। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर शहर में ही करीब 300 पुलिस के जवान तैनात किए जाएंगे। एसपी ने लोगों से शांतिपूर्वक होली मनाने की अपील की है। वहीं चौक चौराहों पर ब्रीद एनालाइजर के साथ पुलिस चेकिंग करेगी। परीक्षा को देखते हुए डीजे पर प्रतिबंध लगाया गया है।
खबरें और भी हैं...