- Hindi News
- National
- Ambikapur News Chhattisgarh News Police Will Take Strict Action Against Those Who Indulge In Holi
होली पर हुड़दंग करने वालों पर पुलिस करेगी सख्त कार्रवाई
कुसमी| एसडीएम दीपक कुमार निकुंज ने शांतिपूर्वक तरीके से होली मनाने के लिए जनप्रतिनिधियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि बाइक में तीन सवारी और शराब पीकर गाड़ी न चलाएं। एसडीओपी मनोज तिर्की ने कहा कि की थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। मादक पदार्थ व शराब पीकर कानून व्यवस्था प्रभावित करने वालों पर सतत निगरानी रखी जाएगी। 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षा संचालित हो रही है, ऐसे ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग न करें, जिससे परीक्षार्थी प्रभावित हो। थाना प्रभारी नसीमुद्दीन ने कहा कि होली में शराब का सेवन कर बाइक चलाते हैं जिससे दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है। बैठक में जनपद उपाध्यक्ष हरीश मिश्रा, पार्षद सोमनाथ भगत, छत्रपति प्रजापति, आनंद जायसवाल, प्रदीप कश्यप, आज़ाद खान,
एमडी शमीम, मकबूल खान, सोनू अली, राशिद आलम उपस्थित रहे।