पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rajpur News Chhattisgarh News Policemen Also Played Holi On The Second Day

पुलिसकर्मियों ने दूसरे दिन खेली होली जगह-जगह मिलन समारोह भी हुए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मंगलवार को आम जनता व बुधवार को थाना में पुलिस ने जमकर होली खेली। इस दौरान एक दूसरे को गुलाल और रंग लगाकर शुभकामनाएं दी। इसी तरह बुधवार को ग्राम नवकी सरनापारा के पास बिगन सोनी के निवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

वहीं पुलिस कर्मियों के होली के दिन ड्यूटी पर रहने के कारण बुधवार सुबह से ही होली खेलना शुरू किया। राजपुर थाना में फरदीनन्द कुजूर, पस्ता थाना में दिव्यकान्त व डवरा चौकी में मनोज कुमार नवरंग के नेतृत्व में होली खेली गई। राजपुर थाना, पस्ता थाना और डवरा चौकी में पुलिस कर्मियों ने एक-दूसरे को रंग लगाया और होली खेली। होली के दौरान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, वरिष्ठ कांग्रेसी सुरेश सोनी, मनोज अग्रवाल, बिगन सोनी, राजेश्वर गुप्ता, बीएमओ डॉ. रामप्रसाद तिर्की, अनिल सोनी, जयमंगल सिंह, डॉ. अशोक सोनी, अभिषेक सोनी, विश्वास कुमार गुप्ता, अरुण सोनी, सुनील गुप्ता, गौरव उपाध्यक्ष, अभिषेक जायसवाल, सतीश कुमार सोनवानी, अर्जुन यादव, पंकज पोर्ते, परमेश्वर दुबे, कृष्ण कुमार आदि उपस्थित थे।

इस तरह से धूमधाम से मनाया होली का त्योहार।
खबरें और भी हैं...