पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ambikapur News Chhattisgarh News Poultry Farm Dead Chickens Thrown Into The Open Panic

पोल्ट्री फार्म वाले मृत मुर्गियों को खुले में फेंक रहे, दहशत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अंबिकापुर| कोरोना वायरस के डर से पोल्ट्री संचालक मृत मुर्गियों को खुले में फेंक दे रहे हैं। इससे आसपास के गांवों में लोग डरे हुए हैं। शहर से लगे खैरबार के बदुल्लापारा, सकालो और किशुनपुर इलाके में कई जगह मुर्गियां खुले में पड़ी हुई हैं। जिला पंचायत उपाध्यक्ष राकेश गुप्ता ने क्षेत्र के दौरे के बाद एसडीएम से इसकी शिकायत कर कार्रवाई की मांगी है। गुप्ता ने कहा कि रात में पोल्ट्री फार्म संचालक मृत मुर्गियों को खुले में फेंक दे रहे हैं। वहीं दो दिन से हो रही बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से कई इलाकों में फसल चौपट हो गई है। पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव ने शनिवार को जिला पंचायत उपाध्यक्ष राकेश गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी नेताओं को इन क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का आंकलन करने को कहा है। टीम ने सकालो, सरगंवा, किशुनपुर के अलावा डिगमा से लगे गांवों का दौरा किया।
खबरें और भी हैं...