पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ramanujnagar News Chhattisgarh News Safari Returning From Procession Two Tire Punctures Two Killed Due To Overturning 4 Injured

बारात से लौट रही सफारी के दो टायर पंक्चर, पलटने से दो की मौत, 4 घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में चला इलाज

बरात से वापस लौट रही एक सफारी के दो टायरों के अचानक पंक्चर होकर हवा निकल जाने से गाड़ी पलट गई और इसमें सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं चार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद उसका चालक फरार हो गया। घटना के बाद सभी को इलाज के लिए रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र में भर्ती कराया गया है।

रामानुजगंज रामचंद्रपुर मुख्य मार्ग पर टकिया मोड़ के पास हादसा हुअा। गाड़ी में सवार लोग ग्राम बरवाही के मोहम्मद आसीन के पुत्र तौहीद रजा की शादी में जरही थाना डंडई झारखंड गए थे। वहां से गुरुवार की सुबह लौटते समय सफारी क्रमांक जीजे 05 सीएस 8320 अचानक तेज गति में होने के कारण पलट गई। गाडी में छह लोग सवार थे। हादसे में ग्राम आनंदपुर निवासी खुर्शीद पिता हैदर अली 22 वर्ष तथा हसबुल्ला पिता अकबर 25 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बरवाही निवासी नकीब अंसारी पिता सुल्तान 27 वर्ष व आनंदपुर के बिलाल अंसारी पिता अख्तर अली 28 वर्ष, कुदुस पिता खादिम 25 वर्ष घायल हो गए। जिन्हें रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।

ड्राइवर साइड के दोनों टायर हो गए थे पंक्चर

बताया गया है कि वाहन तेज गति में था। इसी दौरान सफारी का अगला और पिछला टायर पंक्चर हो गया। इसके बाद गाड़ी लहराने लगी और अनियंत्रित होकर पलट गई। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि एक साथ चालक साइड के दोनों टायरों में इतना बड़ा पंक्चर कैसे हो गया कि तुरंत हवा निकल गई, जबकि वहां की सड़क भी ठीक है।

कपड़े वापस करने अंबिकापुर आ रहा था मनीष

नानदमाली निवासी मनीष सिंह सोमवार को कपड़े वापस करने बाइक से दिनेश के साथ अंबिकापुर आ रहा था। इधर ग्राम घोघरा निवासी सुखऊ कोरवा बतौली जाने बाइक से घर से निकला था। इसी बीच ग्राम बरगवां के पास सामने से बाइक पर आ रहे मनीष सिंह से उसकी टक्कर हो गई थी। हादसे में सुखऊ की अंबिकापुर आते समय मौत हो गई जबकि मनीष की रात में इलाज के दौरान जान चली गई।

कुम्दा बाजार से नानी को लेकर लौट रहा था युवक

पुलिस ने बताया कि होली के दिन सुनील कुमार अपनी नानी को लेकर कुम्दा बाजार गया था। वहां से दोपहर में वापस नानी को बाइक पर लेकर घर लौट रहा था। वे गांव के पास पहुंचे ही थे कि मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई और दोनों गिरकर घायल हो गए। सुनील को सिर में गंभीर चोट आने से अंबिकापुर मेडिकल काॅलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई।

अलग-अलग रोड हादसे में 3 युवकों की मौत, दो घायल

भास्कर न्यूज|अंबिकापुर

होली के माहौल के बीच आस-पास के इलाके में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसे में तीन युवकों की जान चली गई। पहले हादसे में होलिका दहन के दिन सोमवार को दरिमा थाना अंतर्गत बरगवां के पास दो बाइकों में आमने-सामने टक्कर हो गई।

पुलिस ने बताया कि हादसे में एक युवक बतौली थाना अंतर्गत ग्राम घोघरा निवासी सुखऊ कोरवा 20 वर्ष की अस्पताल लाते मौत हो गई। दूसरे बाइक सवार युवक दरिमा थाना अंतर्गत ग्राम नानदमाली निवासी मनीष सिंह ने अस्पताल में इलाज के दौरान रात में दम तोड़ दिया। हादसे में एक युवक घायल हो गया है जिसे मेडिकल काॅलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसी प्रकार होली के दिन मंगलवार को जयनगर थाना अंतर्गत कसलगीरी मोड़ के पास बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक चालक युवक ग्राम कसलगीरी निवासी 19 वर्षीय सुनील कुमार की मौत हो गई और उसकी नानी घायल हो गई। सुनील को इलाज के लिए मेडिकल काॅलेज अस्पताल में लाया गया था।

रायपुर में इलाज करने के बाद डाॅक्टरों ने घायल को कर दिया डिस्चार्ज, अंबिकापुर में मौत

भास्कर न्यूज|अंबिकापुर

सड़क हादसे में घायल एक युवक का रायपुर के एक प्राइवेट हास्पिटल में डाॅक्टरों ने दस दिनों तक
इलाज किया।

इलाज में हजारों रुपए खर्च हो गए, लेकिन हालत नहीं सुधरी। इसके बाद डाॅक्टरों ने ठीक नहीं होने की बात कहकर जशपुर जिले के बगीचा थाना अंतर्गत ग्राम झगरपुर निवासी 42 वर्षीय बलराम सिदार को डिस्चार्ज कर दिया। परिजन ने आखिरी उम्मीद में घर ले जाने के बजाय बलराम को अंबिकापुर के मेडिकल काॅलेज अस्पताल में 10 मार्च को भर्ती कराया। यहां दूसरे दिन ही उसकी मौत हो गई। परिजन के अनुसार रायपुर में इलाज के दौरान 50 हजार रुपए से ज्यादा खर्च हो गए थे।

हादसे के बाद पलटी सफारी।

दो बाइक की टक्कर में गांव के पास हो गया था घायल

पुलिस ने बताया कि बलराम सिदार 28 फरवरी को अपने एक रिश्तेदार के साथ बाइक में बगीचा जा रहा था। वे गांव से लगे झापी दरबा के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रहे दूसरे बाइक सवार से टक्कर हाे गई थी। हादसे में बलराम गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजन बेहतर इलाज के लिए उसे बगीचा से रायपुर लेकर चले गए थे।

खबरें और भी हैं...