- Hindi News
- National
- Surajpur News Chhattisgarh News Secretary In Charge Reviewed Said Save The Paddy From Getting Wet By Rain
प्रभारी सचिव ने की समीक्षा, कहा- बारिश से धान को भीगने से बचाएं
अंबिकापुर| सरगुजा एवं बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के प्रभारी सचिव मनोज कुमार पिंगुआ ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक ली। समितियों के बाहर पड़े धान को बारिश से बचाने के लिए तिरपाल तथा जल निकासी की व्यवस्था करने को कहा। वहीं खरीदी तिथि तक किसानों को जारी किए गए टोकनों का सत्यापन कराकर किसानों से धान खरीदी करने को कहा। बैठक में कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर ने बताया कि शहर के ब्रम्हपारा स्थित शासकीय हाई स्कूल का चयन अंग्रेजी माध्यम स्कूल के लिए किया गया है।