पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Surajpur News Chhattisgarh News Shaleya Shikshakarmi Sangha Met Health Minister

स्वास्थ्य मंत्री से मिला शालेय शिक्षाकर्मी संघ

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चिरमिरी | प्रदेश के 16 हजार शिक्षाकर्मियों के हित में निर्णय लेकर 2 साल पूरा करने के बाद संविलियन करने पर शालेय शिक्षाकर्मी संघ कोरिया के पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव से मुलाकात कर स्मृति चिन्ह भेंट किया।

साथ ही प्रदेश के सभी शिक्षक एलबी संवर्ग के वेतन विसंगति, क्रमोन्नति जैसे गंभीर समस्याओं पर संघ ने सरकार से जल्द निर्णय लेने मंत्री से आग्रह किया। इस पर उन्होंने इस संदर्भ में गंभीरता से विचार कर समस्याओं को हल करने की बात कही। शालेय शिक्षाकर्मी संघ कोरिया जिला के अध्यक्ष ओमप्रकाश खैरवार ने जिला में शिक्षा विभाग के सेवा अभिलेख व आहरण संवितरण व सभी कार्य को विकासखंड लेवल में करवाने का निवेदन किया। इस पर मंत्री सिंह देव ने तत्काल कलेक्टर कोरिया व कलेक्टर सूरजपुर को फोन कर समस्या के निराकरण विभाग के संयुक्त संचालक को दूरभाष में बात कर समस्या को हल करने को कहा।
खबरें और भी हैं...