- Hindi News
- National
- Ambikapur News Chhattisgarh News Shubham Of Marwari Yuva Manch Appointed As Chairman Again
मारवाड़ी युवा मंच के शुभम दोबारा अध्यक्ष किए गए नियुक्त
अंबिकापुर| मारवाड़ी युवा मंच शाखा अंबिकापुर की बैठक गुरुवार को हुई। बैठक में समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य करने वाली संस्था द्वारा पूर्व में किए गए आयोजनों व चुनाव के संदर्भ में चर्चा की गई। पिछली कार्यकारिणी ने पूर्व में किए गए कार्यक्रम के साथ साथ आय व्यय का लेख जोखा प्रस्तुत किया। चर्चा के बाद वर्ष 2020- 21 के नई कार्यकारिणी के गठन के लिए चुनाव अधिकारी अजय केडिया को बनाया गया, जिसमें पिछले कार्यकाल व आयोजनों को देखते हुए मंच के वर्तमान अध्यक्ष शुभम अग्रवाल को पुनः मंच का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।