खेत से सोलर पंप का प्लेट चोरी
अंबिकापुर| दरिमा थाना अंतर्गत ग्राम मोहनपुर से एक किसान के खेत से सोलर प्लेट चोरी हो गया। पुलिस ने बताया कि मोहनपुर निवासी पवन तिग्गा ने कदमझरिया नाले के पास खेत में सोलर पंप लगाया है। सोमवार को खेत से पंप का सोलर प्लेट चोरी हो गया। पता चलने पर पवन ने अपने स्तर पर तलाश की, लेकिन पता नहीं चला और दूसरे दिन रिपोर्ट की। चोरी गए पंप की कीमत 10 हजार रुपए थी। पुलिस ने रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 379 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।