- Hindi News
- National
- Ambikapur News Chhattisgarh News Students Applauded With Colorful Program In The Annual Festival
वार्षिकोत्सव में छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम से बटोरी तालियां
शहर के गोधनपुर में संचालित यूरो किड्स प्ले स्कूल में रविवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेयर डाॅ. अजय तिर्की थे। कार्यक्रम में नन्हें छात्रों ने योग से स्वस्थ रहने का संदेश दिया। बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर लोगों का मन मोह लिया। इस अवसर पर स्कूल की प्राचार्य सिद्धेश्वरी दीक्षित ने स्कूल की गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम में शिक्षक, अभिभावक व नागरिक उपस्थित थे।