- Hindi News
- National
- Ambikapur News Chhattisgarh News Teachers Are Making People Aware Of Corona When School Is Discharged
स्कूल में छुट्टी होने पर शिक्षक लोगों को कोरोना के प्रति कर रहे जागरूक
रामानुजनगर| प्राथमिक शाला देवनगर के सहायक शिक्षक श्रीकांत पांडे ने स्कूलों में अवकाश घोषित किए जाने के बाद लोगों को कोरोना वायरस के बारे में जागरूक कर रहे हैं। जागरूकता संबंधी जानकारी एक पोस्टर में लिखकर दुकानों व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। बीईओ सिंह ने उनके इस कार्य की सराहना की है।