पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ambikapur News Chhattisgarh News Teenage Bike Rider Collides With Tractor

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार किशोर गंभीर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अंबिकापुर| शनिवार को सिंगीटाना के पास ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार एक किशोर घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि बिश्रामपुर थाना अंतर्गत ग्राम रामनगर निवासी 17 वर्षीय मुनेश्वर शनिवार की शाम को बाइक में बिश्रामपुर से घर लौट रहा था। गांव के पास ही सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। परिजनों द्वारा उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से डाॅक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद किशोर को अंबिकापुर मेडिकल काॅलेज अस्पताल रिफर कर दिया। यहां उसका इलाज चल रहा है। उसे सिर में गंभीर चोट आई है।
खबरें और भी हैं...