पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ramanujnagar News Chhattisgarh News The Employees Working In The Gardens Have Not Received Their Salary For 18 Months

उद्यानों में काम करने वाले कर्मचारियों को 18 महीने से नहीं मिला वेतन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होली से पहले खाते में भेज देंगे वेतन

सहायक संचालक उद्यान पतराम सिंह ने कहा कि बजट के अभाव में भुगतान नहीं हो पाया था होली के पहले सभी वेतनभोगी कर्मचारियों को 1 माह का वेतन उनके खाते में दे दिया जाएगा। इसके बाद जैसे जैसे बजट आएगा भुगतान किया जाएगा।

रामानुजगंज| बलरामपुर जिले में उद्यानिकी विभाग 6 विकासखंडों में कार्यरत 50 से अधिक दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को डेढ़ वर्ष से वेतन का भुगतान नहीं कर रहा है। होली के 1 दिन शेष रहने के बाद अब दैनिक वेतन भोगियों को भुगतान मिलने की आस नहीं है। वहीं सहायक संचालक उद्यान ने कहा है कि एक माह का वेतन होली से पहले ही दे दिया जाएगा, जबकि होली अब एक दिन ही शेष है।

बता दें कि कुसमी, राजपुर, शंकरगढ़, वाड्रफनगर, बलरामपुर, रामचंद्रपुर में उद्यान विभाग की नर्सरी संचालित है। जहां पर 50 से अधिक दैनिक वेतन भोगी कर्मी कार्यरत हैं, जिन्हें विगत डेढ़ वर्षों से वेतन नहीं मिल पाया है। जिससे उनके सामने रोजी-रोटी की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। इस पर कर्मियों ने वेतन जल्द भुगतान करवाए जाने की मांग उच्चाधिकारियों से की है। इसके बाद भी अब तक इस ओर ठोस पहल होते नहीं दिख रही है। उन्हें उम्मीद थी कि होली से पहले वेतन मिल जाएगा, लेकिन अब होली मात्र दिन शेष है ऐसे में वेतन नहीं मिलने के कारण कर्मचारियों के चेहरे पर मायूसी है।
खबरें और भी हैं...