- Hindi News
- National
- Ambikapur News Chhattisgarh News Thief Escaped After Taking Constable39s Mobile From Home
घर से आरक्षक का मोबाइल लेकर फरार हो गया चोर
अंबिकापुर | पुलिस विभाग के एक आरक्षक का मोबाइल उसके घर से चोरी हो गया। पुलिस ने बताया कि पुलिस विभाग के विशेष शाखा में पदस्थ आरक्षक संजय सिंह बौरीपारा में किराए के मकान में रहता है। बुधवार को वह घर के सामने के कमरे में मोबाइल चार्ज में लगाकर अंदर गया। इसी दौरान मोबाइल चोरी हो गया। कुछ समय बाद लौटा तो मोबाइल नहीं था। चोरी गया मोबाइल स्विच आफ हो गया था। पता नहीं चलने पर उसने दूसरे दिन रिपोर्ट किया। चोरी गए मोबाइल की कीमत 19 हजार 9 सौ रुपए है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।