- Hindi News
- National
- Ambikapur News Chhattisgarh News Thieves Broke The Lock And Took The Goods From The Pan Cart
ताला तोड़कर पान ठेले से सामान लेकर फरार हो गए चोर
अंबिकापुर| शहर के रामानुजगंज नाका में आईजी बंगले से कुछ दूरी पर एक पान ठेले में चोरी हो गई। चोर ताला तोड़कर ठेले में रखे सिगरेट, पान मसाला, बिस्कुट सहित खाने की अन्य सामाग्री लेकर फरार हो गए। पान ठेला संचालक तकिया रोड निवासी कमलाकांत तिवारी के अनुसार चोरी गए सामान की कीमत करीब 40 हजार रुपए होगी। चोरी के बारे में सुबह पता चला जब पहचान के एक युवक ने मोबाइल पर उनको ठेले का ताला टूटा होने की जानकारी दी। वे पहुंचे और ठेले का शटर उठाकर देखे तो अंदर रखा सामान गायब था। सूचना पर पुलिस पहुंची और आस-पास पूछताछ की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।