पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Surajpur News Chhattisgarh News Three Thousand Women From 17 Panchayats Started Mushroom Production Making Lamps From Papad And Cow Dung

17 पंचायतों की तीन हजार महिलाओं ने शुरू किया मशरूम उत्पादन, पापड़ और गोबर से दीये बनाने का काम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कलेक्टर दीपक सोनी ने सुराजी सूरजपुर पहल की। इसके अंतर्गत 17 ग्राम पंचायतों में मशरूम उत्पादन, अचार, पापड़ निर्माण, हस्तनिर्मित साबुन, हर्बल निमाईल, गोबर के गमले, दीया एवं मूर्ति निर्माण, चेन लिंक फेंसिग, पेवर ब्लाक आदि का निर्माण महिलाओं के द्वारा किया जा रहा है।

18 ग्राम संगठनों के माध्यम से 3030 महिलाएं इससे लाभांवित हो रही हैं। ग्राम तिलसीवा में प्रगति महिला ग्राम संगठन द्वारा मशरूम उत्पादन कर रहा है। इस संगठन की शुरुआत अक्टूबर से तीन दिवसीय प्रशिक्षण देकर की गई थी। संगठन के सदस्यों में शामिल महिलाएं मशरूम उत्पादन के साथ बाड़ी विकास के तहत अपने खेतों में सब्जियों का भी उत्पादन कर अतिरिक्त आय अर्जित कर रही हैं। इस संगठन की सदस्य 26 वर्षीय अजय कुमारी तिलसीवा के गोंडपारा बस्ती की रहने वाली है, उन्होंने बताया कि उनके पति राजेंद्र सिंह द्वारा महीने में कभी कभार मजदूरी का अवसर मिलने पर किसी तरह से परिवार का जीवन यापन करने में अभाव के बीच गुजर रही थीं। अब घर पर ही मशरूम उत्पादन कर रही हैं और अब तक 85 किलो मशरूम उत्पादन हुआ जिसे 200 रुपए प्रति किलोग्राम पर बेची हैं। सुशीला सिंह ने बताया कि उनके परिवार के पास खेती के लिए ना तो जमीन थी ना ही गांव में मजदूरी करने का अवसर प्राप्त होता था, जिससे अपने बेटे की पढ़ाई और परवरिश की चिंता थी, मशरूम उत्पादन करने से वर्तमान समय में उनका 10 वर्षीय बेटे को गांव में संचालित मुख्यमंत्री डीएवी पब्लिक स्कूल में दाखिला कराने में मदद मिली है। इनके अलावा संगठन की सभी 32 महिला सदस्यों को रोजागार मिला है।

खबरें और भी हैं...