पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ambikapur News Chhattisgarh News Trailer Not Seen In Front Of Rain Collided Injured In Cabin

बारिश में नहीं दिखा सामने से आया ट्रेलर, टकराने से केबिन में फंसा घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आया ट्रेलर नजर नहीं आया। घाटी में चढ़ाई के दौरान ट्रेलर की रफ्तार कम थी। उसके चालक ने ट्रक देखकर बचने के लिए केबिन को दांयीं ओर मोड़ दिया। इससे ट्रक सीधे ट्रेलर के ट्राला से टकरा गया। इससे केबिन क्षतिग्रस्त हो गया और चालक रामलाल स्टेयरिंग में फंस गया। दूसरी ओर ट्रक के पीछे आया मेटाडोर भी टकरा गया। हादसे में ट्रेलर और मेटाडोर के चालक बाल-बाल बच गए। सूचना पर बांगो थाना प्रभारी एसएस पटेल स्टाफ समेत मौके पर पहुंचे। आरक्षक संतोष ने कटर से स्टेयरिंग कटवाई।

कोरबा | बांगो हाईवे पर रफ्तार और तेज बारिश के बीच शनिवार सुबह ट्रक-ट्रेलर में टक्कर हो गई। ट्रक के पीछे चल रहा मेटाडोर भी टकरा गया। घटना में ट्रक का केबिन क्षतिग्रस्त होने से चालक स्टेयरिंग में फंसकर घायल हो गया। घटना हाईवे पर बांगो थाना अंतर्गत बरौदखार घाटी में हुई। जहां अंबिकापुर की ओर से ट्रेलर सीजी-12-एआर-7377 कोयला लेकर आ रहा था। जबकि कटघोरा की ओर से चालक रामलाल ट्रक सीजी-15-डीई-2146 लेकर अंबिकापुर की ओर जा रहा था। ट्रक के पीछे मेटाडोर भी चल रहा था। सुबह करीब 5.30 बजे ट्रक घाटी से गुजर रहा था। इस दौरान ट्रक के तेज रफ्तार होने के साथ ही तेज बारिश के चलते दृश्यता कम होने से सामने से
खबरें और भी हैं...