- Hindi News
- National
- Ambikapur News Chhattisgarh News Two Officers Including Osd Of Former Agriculture Minister Arrested In 112 Lakh Ratanjot Plantation Scam
112 लाख के रतनजोत प्लांटेशन घोटाले में पूर्व कृषि मंत्री के ओएसडी सहित दो अफसर गिरफ्तार
सरगुजा जिले के लुंड्रा ब्लाॅक अंतर्गत रतनजोत प्लांटेशन में 112 लाख रुपए गबन करने के मामले में पूर्व कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के ओएसडी रहे कृषि विभाग के तत्कालीन ज्वाइंट डायरेक्टर व एक सर्वेयर को लुंड्रा पुलिस ने दस साल बाद गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि सरगुजा में पदस्थ कृषि विभाग के तत्कालीन ज्वाइंट डायरेक्टर आरके कश्यप व सर्वेयर राणा प्रताप सिंह को मंगलवार की रात रायपुर से गिरफ्तार कर ले आया गया। दोनों को दूसरे दिन कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। मामले के एक आरोपी कृषि विभाग के तत्कालीन सर्वेयर राकेश रमण सिंह अभी फरार है। तीनों आरोपियों के खिलाफ कोर्ट के निर्देश पर लुंड्रा पुलिस ने 2009 में धारा 420, 409, 467, 468, 471 व 34 के तहत अपराध दर्ज किया था।
परिवाद पर कोर्ट ने दिए
थे कार्रवाई के निर्देश
रतनजोत प्लांटेशन में लाखों की गड़बड़ी सामने अाने पर तब अधिवक्ता अमरनाथ पांडेय ने इनके खिलाफ कोर्ट में परिवाद लगाया था। तब सुनवाई के बाद 2009 में कोर्ट ने अपराध दर्ज करने के निर्देश दिए थे। मामले में पुलिस ने अपराध तो दर्ज कर लिया था, लेकिन इनकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी। आरके कश्यप प्रोमोट होकर अभी कृषि विभाग रायपुर में ज्वाइंट डायरेक्टर व राणा प्रताप सिंह डिप्टी डायरेक्टर के पद पर पदस्थ थे।
दो गांवों में कराया गया
था रतनजोत प्लांटेशन
पुलिस ने बताया कि रतनजोत प्लांटेशन के तहत कृषि विभाग द्वारा सरगुजा जिले के लुंड्रा ब्लाॅक के ग्राम बटवाही व कर्रा में काम कराया गया था। बटवाही में राष्ट्रीय काम के बदले अनाज योजना के तहत 360 हेक्टेयर व कर्रा में राष्ट्रीय ग्रामीण योजना के तहत 275 हेक्टेयर क्षेत्र में रतनजोत प्लांटेशन के नाम पर कुल 127 लाख रुपए का भुगतान किया गया था। जबकि जांच में 112 लाख की गड़बड़ी सामने आई थी।
राकेश रमण सिंह अभी फरार है। तीनों आरोपियों के खिलाफ कोर्ट के निर्देश पर लुंड्रा पुलिस ने 2009 में धारा 420, 409, 467, 468, 471 व 34 के तहत अपराध दर्ज किया था।