पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ambikapur News Chhattisgarh News Two Riders Including A Woman Who Was Burnt By A Pickup Collision Injured

पिकअप की टक्कर से बुलेट जली महिला सहित दो सवार घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रविवार की सुबह शहर के मिशन चौक में तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बुलेट सवार सड़क पर गिर गए। हादसे के साथ बुलेट में आग लग गई। यह देखकर वहां अफरा-तफरी मच गई।

बुलेट चालक युवक व उसमें बैठी एक महिला घायल हो गई थी। आस-पास के लोगों ने दोनों को वाहन से मिशन अस्पताल में भर्ती कराया। इधर सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। तब तक आग ने भीषण रूप ले लिया था। बुलेट जल रही थी। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग बुझाई, लेकिन तब तक बाइक जलकर नष्ट हो गई थी। घायलों के नाम का पता नहीं चला है। पिकअप चालक भी वाहन लेकर फरार हो गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रिंग रोड में पिकअप की टक्कर से जल रही बुलेट बाइक।

ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार घायल

शहर में रविवार की शाम प्रतीक्षा बस स्टैंड में एक हादसा हुआ, जिसमें ट्रक की चपेट में आकर स्कूटी सवार एक युवक घायल हो गया। बताया गया है कि स्कूटी सवार युवक एक बोरे में सामान लेकर रिंग रोड पर कहीं जा रहा था। वह गौरव पथ मोड़ में पहुंचा था कि सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आकर वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। स्कूटी ट्रक के नीचे आ गई थी।
खबरें और भी हैं...