पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Surajpur News Chhattisgarh News Union Minister Renuka Singh Condolences To Parvatipur

केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह ने पार्वतीपुर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

खाद्य नागरिक आपूर्ति तथा संस्कृति विभाग मंत्री अमरजीत भगत के पिता के निधन पर उनके पैतृक गांव पार्वतीपुर पहुंचकर केन्द्रीय मंत्री और सांसद रेणुका सिंह ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस कठिन घड़ी में शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।

मंत्री अमरजीत भगत के 80 वर्षीय पिता स्वर्गीय दखलु राम भगत का निधन रायपुर के एक निजी अस्पताल में 9 मार्च को हो गया था। शोक संवेदना एवं श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए सरगुजा विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष खेलसाय सिंह, सरगुजा कमिश्नर इमिल लकड़ा, पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रतनलाल डांगी, कलेक्टर दीपक सोनी, पुलिस अधीक्षक सूरजपुर राजेश कुकरेजा, बलरामपुर कलेक्टर संजीव झा, बलरामपुर पुलिस अधीक्षक, जशपुर कलेक्टर नीलेश कुमार महादेव क्षीरसागर, पूर्व विधायक भटगांव रजनी त्रिपाठी सहित जनप्रतिनिधियों एवं शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों व आम लोगों ने पैतृक गांव पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को इस कठिन घड़ी में शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।

खाद्य मंत्री के निवास पर मौजूद केंद्रीय मंत्री व अन्य नेता।
खबरें और भी हैं...