पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ambikapur News Chhattisgarh News Woman Flaunts Her Glory In Every Field Sharma

नारी ने हर क्षेत्र में अपना परचम लहराया: शर्मा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अंबिकापुर| अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस और होली पर्व के अवसर पर हिन्दी साहित्य परिषद की ओर से केशरवानी भवन में काव्यगोष्ठी का आयोजन किया गया।

गोष्ठी में रामनारायण शर्मा ने कहा कि नारी ने हर क्षेत्र में अपना परचम लहराया है। धार्मिकता के क्षेत्र में गार्गी, सुलभा, कात्यायनी थीं तो शिक्षा के क्षेत्र में सावित्री देवी फुले ने सन 1872 में सर्वप्रथम कन्या पाठशाला खोली। राजनीति के क्षेत्र में इंदिरा गांधी, सरोजिनी नायडू, प्रतिभा पाटिल, संगीत के क्षेत्र में लता मंगेशकर, आशा भोसले आदि के नाम उल्लेखनीय हैं। दिग्विजय सिंह तोमर ने भ्रूण हत्या रोकने, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के सिद्धांत पर अमल करने की बात कही। इस दौरान अरुण मिश्रा, बसंत लाल पाण्डेय, सुरेन्द्र गुप्ता, ब्रह्माशंकर सिंह, चन्द्रभूषण मिश्र, अर्चना पाठक ने विचार प्रस्तुत किए। वहीं रंजीत सारथी ने बेटी पर तो विनोद हर्ष ने पढ़ा कि जो बात नहीं है धरती, अम्बर, चंदा और सितारों में, नारी को तौला जाता है, सृष्टि के सबसे उत्तम उपहारों में। श्यामबिहारी पाण्डेय ने कहा महिलाओं ने आन-बान से दुनिया का दिल जीता है, भला आज है कौन क्षेत्र, जो उनके लिए अछूता है। इस दौरान दशरथ गुप्ता, मंशा शुक्ला, डाॅ. सुधीर पाठक, गीता द्विवेदी, मुकुंदलाल साहू, नीलम सोनी, निक्कू साहू, अजय श्रीवास्तव, दिग्विजय सिंह तोमर ने काव्यपाठ किया। कार्यक्रम का संचालन अर्चना पाठक ने व आभार रंजीत सारथी ने व्यक्त किया। इस अवसर पर इंजीनियर शंकर लाल निगम के अलावा लीला देवी यादव, मंजू पाठक, राजनारायण द्विवेदी, सतीष, रीना सोनी आदि उपस्थित रहे।
खबरें और भी हैं...