होली के दिन महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
कुसमी| कुसमी थाना अंतर्गत होली त्योहार के दौरान महिला से दुष्कर्म व मारपीट के आरोपी को पुलिस ने गिरफ़्तार का जेल भेज दिया है।
पुलिस ने बताया कि 35 वर्षीय महिला होली त्योहार में रंग खेलकर गांव में ही अपने रिश्तेदार के यहां सोई हुई थी। उसी दौरान गांव का ही सुलाब राम 26 वर्ष महिला को ज़बरदस्ती घर पहुंचाने की बात कहकर खींचते हुए टोगरी जंगल में ले गया और दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर आरोपी ने पत्थर से महिला के सिर पर वार कर दिया। इससे वह घायल हो गई और आरोपी भाग गया। रिपोर्ट पर पुलिस ने बुधवार देर रात आरोपी को गिरफ़्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376, 450, 323 के तहत मामला दर्ज किया है।