पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ambikapur News Chhattisgarh News Women Attacked By Police Team Si Injured

पुलिस टीम पर महिलाओं ने किया हमला, एसआई घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बलरामपुर जिले के त्रिकुंडा थाना इलाके के सलवाही गांव में ड्रग्स तस्करी के एक आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम और गांव के महिलाओं के बीच विवाद की स्थिति बन गई।

महिलाएं गिरफ्तारी का विरोध कर रही थीं। इस दौरान महिलाओं और गांव के लोगों ने पुलिस के साथ झूमाझटकी की और एक एसआई के साथ मारपीट की गई, इससे उन्हें चोटें आई हैं। हालांकि पुलिस के अधिकारी मामले का खुलासा करने से बच रहे हैं। त्रिकुंडा थाना इलाके के डिंडो पुलिस चौकी क्षेत्र के सलवाही गांव में पुलिस ने किसी राहुल नामक युवक के खिलाफ ड्रग्स की तस्करी करने के मामले में कार्रवाई की थी। इसके बाद पुलिस उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करना चाहती थी। बताया जा रहा है कि इसके लिए एसआई अमित बघेल दल बल के साथ गांव गए थे। बघेल सनावल थाने में पदस्थ हैं। जब उन्होंने आरोपी की गिरफ्तारी की कोशिश की तो वहां की महिलाएं आगे आ गईं लेकिन महिला दिवस होने के कारण पुलिस उन पर कोई कार्रवाई नहीं करना चाहती थी। इसी बीच महिलाओं ने पुलिस कर्मियों पर हमला करना शुरू कर दिया। पुलिस कर्मियों ने महिलाओं को समझाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने पुलिस अधिकारी का मोबाइल लूट लिया और वहां पर एक गड्ढा होने के कारण वे उसमें गिर गए। इसके बाद उन पर महिलाओं ने हमला और तेज कर दिया। किसी तरह पुलिस कर्मियों के साथ वे वहां से निकले। इसके बारे मे उच्च अधिकारियों को भी जानकारी दी गई। बताया जा रहा है कि महिलाओं ने तब पुलिस कर्मियों से बंदूक भी छीन ली थी। हालांकि इसके बाद उन्होंने वापस कर दी। बताया जा रहा है कि स्थानीय एक नेता के दबाव में पुलिस महिलाओं पर कोई कार्रवाई नहीं की।

यह बनी विवाद की वजह

चर्चा है कि जब सब इंस्पेक्टर ने आरोपी राहुल के पिता का मोबाइल ले लिया और कहा कि उसके गिरफ्तार होने पर उसे वापस किया जाएगा। इसके बाद महिलाओं ने भी सब इंस्पेक्टर का मोबाइल छीन लिया। इससे विवाद बढ़ा।
खबरें और भी हैं...