- Hindi News
- National
- Ramanujnagar News Chhattisgarh News Women Beaten Up Ti And Drug Inspector Who Came To Nab Accused Of Selling Drugs
नशीली दवा बेचने के आरोपी को पकड़ने पहुंचे टीआई व ड्रग इंस्पेक्टर को महिलाओं ने पीटा
बलरामपुर जिले के डिंडो पुलिस थाना अंतर्गत पुलिस अफसरों और ड्रस इंस्पेक्टर का महिलाओं से विवाद का मामला सामने आया है। इसमें महिलाओं ने पुलिस पर मारपीट का अरोप लगाया है तो पुलिस व ड्रस इंस्पेक्टर ने उन्हें चार घंटे तक बंधक बनाने की बात कही है। मामले का एक वीडियाे भी वायरल हुआ है, जिसमें टीआई शर्ट उतारते ये बोलते हुए दिख रहे हैं कि मुझे अब नौकरी नहीं करना। मामले के बाद ड्रग इंस्पेक्टर ने भी पुलिस पर सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया है। इधर पुलिस ने ड्रग इंस्पेक्टर के आरोप को नकारते हुए कहा कि उन्होंने पूरा सहयोग किया है।
दूसरी तरफ महिलाओं ने एसपी को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। ड्रग्स इंस्पेक्टर विकास कुमार दुबे ने बताया कि 7 मार्च को डिंडो स्थित एक राहुल नामक एक युवक के मोबाइल व कंप्यूटर दुकान से कुछ शीशी में प्रतिबंधित नशीली दवाइयों को जब्त किया, लेकिन आरोपी भाग गया। वहीं जब आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंचे तो बंधक बनाकर गाड़ी में तोड़फोड़ की गई। इस पर इसकी जानकारी डिंडो प्रभारी को दी। इस पर चौकी प्रभारी ने दो जवान काे आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए भेजा, लेकिन जवानों का सहयोगात्मक रुख नहीं था और चौकी में ही आरोपी के परिजन मुझे धमकी दे रहे थे। इसकी जानकारी एसपी को दी तो उन्होंने 8 मार्च को आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सनावल टीआई अमित कुमार बघेल को भेजा। 8 मार्च की शाम सात बजे गांव पहुंचे तो आरोपी के परिजनों ने घेर लिया और धीरे धीरे गांव के करीब 150 लोग एकत्र होकर मारपीट और गालीगलौज करने लगे। इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई। इसके बाद एसडीओपी वाड्रफनगर तथा रामानुजगंज मौके पर पहुंचे। तब रात 11 बजे ग्रामीणों को समझाकर टीआई और ड्रग्स इंस्पेक्टर को भीड़ से बाहर लाया गया।
पूरा सहयोग किया, जवानों को भेजा
भानु प्रताप चंद्रवंशी, सब इंस्पेक्टर, डिंडो
ग्रामीणों ने की मारपीट की कोशिश
अमित कुमार बघेल, टीआई, सनावल
11 शीशी कफ सीरप किया था जब्त
ड्रग्स इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी युवक की दुकान से 11 बोतल में कफ सीरप जब्त किया गया था। इसमें 8 में लेबल तक नहीं था। घटना के दौरान वे वाहन के अंदर लाक कर बैठ गए। लेकिन ग्रामीणों ने घेर लिया। इसके बाद गाड़ी का शीशा तोड़कर दस्तावेज लूट लिए गए। वहीं आरोपी राहुल कुमार पिता शिव कुमार 18 वर्ष सीरप जब्ती के बाद थाने ले जाते समय भाग गया था।
चौकी प्रभारी फंसाने की दे रहे थे धमकी
विकास कुमार दुबे, ड्रग्स इंस्पेक्टर
घटना का वीडियो वायरल
इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें टीआई बिना वर्दी के दिख रहे हैं और अपनी शर्ट को निकालते हुए कह रहे हैं कि अब मुझे नौकरी नहीं करना और चारों तरफ शोर शराबा का माहौल है। वहीं दूसरे वीडियो में एक लड़की बेहोशी की हालत में पड़ी है। इस पर ड्रग्स इंस्पेक्टर का कहना है की वीडियो एडिटेड है।
टीआई पर पिस्टल लहराकर मारपीट करने का आरोप
महिलाओं ने इस घटनाक्रम की शिकायत एसपी से करते हुए कहा है कि आठ मार्च की शाम सनावल टीआई और ड्रग्स इंस्पेक्टर उनके घर बिना पूछे घुस गए, जबकि घर में एक मात्र पुरुष सदस्य था। महिलाओं ने आपत्ति जताई तो मारपीट करने लगे। इस पर प्रियंका नामक एक युवती पड़ोसियों को बुलाने लगी तो उसे टीआई ने वहां पर पड़े ईंट से मारकर घायल कर दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद दूसरी महिलाओं के साथ भी मारपीट की गई। इससे उन्हें भी चोटे आई हैं। आवेदन में कहा गया है कि मारपीट से अदरी देवी, गुलापति, रविन्द्र तथा प्रभा को चोटें आई हैं। बताया गया है कि टीआई ने इस दौरान अपनी पिस्टल लहराई और गोली मारने की धमकी दी।
वीडियो में शर्ट उतारने के बाद दिखे टीआई।
एसपी के निर्देश पर टीआई अमित सिंह बघेल गए थे कार्रवाई करने, शर्ट उतारने का वीडियो वायरल
ड्रग्स इंस्पेक्टर बोले- चौकी प्रभारी ने कार्रवाई करने पर हत्या के मामले में जेल भेजने की धमकी दी