- Hindi News
- National
- Ambikapur News Chhattisgarh News Women Irrigate Others With Powers Like The Rising Sun
नारी उगते सूर्य की तरह शक्तियों से करती हैं दूसरों को सिंचित
प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्व विद्यालय में महिला दिवस के मौके पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां उपस्थित लोगों ने अपने विचार रखे तो गीत संगीत से भी खुशियां मनाई गईं। इस मौके पर डीएफओ प्रभाकर खलको ने कहा कि नारी शक्ति स्वरूपा है। नारी उगते सूरज की भांति अपनी शक्तियों से दूसरों को सिंचित करती हैं। सरगुजा की डीपीओ ज्योति मिंज महिला एवं बाल विकास अधिकारी ने कहा कि नारी वास्तव में दुर्गा, लक्ष्मी, काली, सरस्वती स्वरूपा हैं, उन्हें केवल अपने अन्दर की क्षमता को पहचानने की जरूरत है।
सरगुजा संभाग की संचालिका ब्रह्माकुमारी विद्या दीदी ने कहा कि सशक्त समाज के लिए महिलाओं की भागीदारी आवश्यक है। आदिकाल में महिलाओं और पुरूषों को समान अधिकार प्राप्त था, लेकिन समय परिवर्तन के साथ शारीरिक रूप से कमजोर होने के कारण उन्हें अबला और कमजोर समझा जाने लगा। इसकी वजह से वे मानसिक रूप से कमजोर होती चली गईं। उन्होंने कहा आज मां-बाप बच्चों को उनके कहने पर अनेक साधन देते है और वह पतन का कारण बनता हैं। संस्कार दिए बिना साधन देना पतन का कारण है। यदि साधन नहीं देंगे तो बच्चा थोड़ी देर रोएगा, लेकिन संस्कार नहीं देंगे तो जीवन भर रोयेंगे।इस दौरान मातृ छाया की अध्यक्ष वन्दना दत्ता, जेल अधीक्षक राजेन्द्र गायकवाड़, गायत्री परिवार से सुधा चौधरी, डाॅ मन्जू शर्मा, डाॅ किरण अग्रवाल, सिख समाज की अध्यक्ष बीबी सुरजीत कौर, सिन्धी समाज की अध्यक्ष ज्योति पोपटानी, बीके पूजा आिद मौजूद रहीं।
महिला दिवस पर स्व सहायता समूह की महिलाओं का किया गया सम्मान
रामानुजनगर | जनपद पंचायत में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के लोकवाणी कार्यक्रम का प्रसारण किया गया। इस अवसर पर महिला स्वयं सहायता समूह की कार्यकर्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए, उन्हें सम्मानित किया गया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव इस्माइल खान ने महिलाओं को जागरूक होने का संदेश दिया। सरपंच सुशीला सिंह ने ग्राम पंचायतों में चल रहे कार्यों में नव निर्वाचित महिला सरपंचों की सहभागिता की बात कही। कार्यक्रम के समापन के दौरान रामानुजनगर, सेंदुरी, जगतपुर की महिला स्वयं सहायता समूह को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जनपद सदस्य बजरंग गुप्ता, रामबक्स पड़वार, सीईओ भानुप्रताप चुरेन्द्र, बीईओ राजाराम, पंचायत इंस्पेक्टर नर्बदा सिंह, ओपी तिवारी कार्यक्रम अधिकारी, सहायक विकास विस्तार अधिकारी स्वेस्तियन तिग्गा आदि मौजूद थे।
एसएलएमआर सेंटर की महिलाओं को किया सम्मानित
बुजुर्ग महिलाओं का सम्मान, 12वीं तक गरीब बालिकाओं को पढ़ाई में करेंगे सहयोग
शंकरगढ़| एसपी के निर्देशन में थाना प्रभारी की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर थाने के महिला स्टाफ को सम्मानित किया। इस दौरान थाना प्रभारी प्रकाश राठौड़, प्रधान आरक्षक बसंती खुटे, सविता यादव, नीलम यादव, सरिता सिंह, मोहर मनी, ललिता तिवारी आदि मौजूद रहे।
महिला स्टाफ को किया सम्मानित
सृष्टि का मूल आधार है नारी शक्ति: डॉ. जया
अंबिकापुर| अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शीतल अनुसंधान और ग्रामीण विकास संस्थान की ओर से काॅलेज आॅफ प्रोफेशनल स्टडीज में महिला सम्मान और समाज विषय परिचर्चा हुई। इसमें अध्यक्षता करते हुए डाॅ. जया शर्मा ने इस सृष्टि का मूलाधार नारी शक्ति को बताया। कार्यक्रम में सहायक प्राध्यापक नेहा सिंह, अनुश्री शर्मा, जमुना सेन, जितेन्द्र सिंह, सविता शर्मा, अखिलेश सोनी, अजय साहनी आिद मौजूद रहे।
महंगई | अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भारतीय दलित साहित्य अकादमी की ओर से राज्य स्तरीय सम्मान से सूरजपुर जिले के छह शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस दौरान मनोज कुमार पाटनवार, रविशंकर साहू, विद्यावती सिंह व शशि पाठक, जयंत पाठक और बसंत कुमार प्रजापति को सम्मानित किया गया।
छह शिक्षकों का किया सम्मान
महिला समूह की महिलाओं ने निकाली जागरूकता रैली
दरिमा| ग्राम पंचायत दरिमा में महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में 10 ग्राम पंचायतों की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने भाग लिया। महिलाओं ने दरिमा के बस्ती में एक रैली निकाली। इसके बाद महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सरपंच मीरा सिंह, बीडीसी सुनना सिंह तथा ग्रामीण बैंक शाखा प्रबंधक महिला समूह की संध्या यादव, फूलों बाई आिद मौजूद रहीं।
महिला दिवस पर जेल में बंदी महिलाओं ने बनाई रंगोली
अंबिकापुर| महिला दिवस पर केन्द्रीय जेल के महिला प्रकोष्ठ में महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव जनार्दन खरे थे। महिला प्रकोष्ठ में विविध कार्यक्रम एवं रंगोली प्रतियोगिता भी आयोजित किया गया। इस दौरान जेल अधीक्षक राजेन्द्र गायकवाड़, सहायक जेल अधीक्षक ममता पटेल समेत अनय लोग मौजूद रहे।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में मौजूद अतिथि।
अंबिकापुर| होली क्रॉस वीमेंस कॉलेज में रेड क्रॉस सोसायटी, एमएसडब्ल्यू विभाग, सोसायटी ऑफ जेंडर इश्यू और होली क्रॉस समाज सेवा केंद्र की ओर से एसएलआरएम सेंटर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें डॉ. योगिता खलखो ने महिलाओं को शारीरिक स्वच्छता की जानकारी दी। छात्राओं ने तार्किक चिंतन को बढ़ाने के लिए खेल प्रतियोगिता आयोजित की, वहीं प्रेरणाप्रद नृत्य की प्रस्तुति दी। इसके साथ ही स्वच्छता में योगदान देने के लिए महिलाओं को सम्मानित किया। इस दौरान शांताम्मा जोसेफ, दिव्या सिंह, अलमा मिंज, ममता भगत, वेरोनिका, दीक्षा सिंह, अनुप्रियंका बड़ा मौजूद रहीं।
उदयपुर| रामगढ़ में ब्लॉक के विभिन्न ग्राम पंचायतों से आए हजारों महिलाओं की उपस्थिति में महिला दिवस मनाया गया। 10 बुजुर्ग महिलाओं का सम्मान संगठन के सदस्यों द्वारा शाल व श्रीफल भेंट कर किया गया। महिला उत्थान एवं विकास संगठन की सदस्य सरिता महंत ने बताया कि संगठन ने निर्णय लिया है कि ब्लॉक के जिन विकलांग बच्चों को पेंशन नहीं मिलता है उन्हें चिन्हाकित कर 300 प्रति माह सहयोग दिया जाएगा। गरीब बालिकाओं को कक्षा 12वीं तक की निशुल्क शिक्षा के लिए संगठन सहयोग करेगा। इस मौके पर गुड्डू बाबा एवं सीमा सोनी, मधु दीक्षित आदि मौजूद रहीं।