पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ambikapur News Chhattisgarh News Women Making Incense Sticks Lamps In Adarsh Gothan

आदर्श गोठानों में महिलाएं बना रहीं अगरबत्ती, दीपक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नरवा, गरवा, घुरुवा और बाड़ी योजना के तहत 195 स्वीकृत गोठानों में 60 पूर्ण हो चुके हैं। इनमें से 14 आदर्श गोठानों को मल्टी एक्टिविटी सेन्टर के रूप में विकसित करने प्रत्येक जनपदों में दो-दो गोठानों का चयन
किया गया है।

इन गोठानों से जुड़ी स्व सहायता समूह की महिलाएं सजावटी सामान, मशरूम उत्पादन, अगरबत्ती निर्माण, गमला निर्माण, मूर्तियां, जैविक कीट नाशक तथा वर्मी कम्पोस्ट जैसे आजीविका गतिविधियों का प्रशिक्षण लेकर स्वरोजगार ओर कदम बढ़ा रही हैं। जिले के सभी सातों जनपदों में स्थित आदर्श गोठानों से जुड़ी करीब 600 स्व सहायता समूह की महिलाओं को 10 प्रकार के विभिन्न उत्पाद बनाने प्रशिक्षण दिया गया है।

जनपद पंचायत अम्बिकापुर के आदर्श गोठान केशवपुर के देवी स्व सहायता समूह के द्वारा गोबर की अगरबत्ती एवं दीपक निर्माण, आदर्श गोठान सरगांव में महेश्वरी स्व सहायता समूह के द्वारा मशरूम उत्पादन, जनपद पंचायत लुण्ड्रा अंतर्गत आदर्श गोठान पुरकेला में नदी स्व सहायता समूह के द्वारा बायोगैस प्लांट संचालन, आदर्श गोठान लमगांव में उजाला स्व सहायता के द्वारा घड़ियां, दीपक तथा अन्य सजावटी सामान, जनपद पंचायत उदयपुर के आदर्श गोठान सरगांव में पैरा स्व सहायता समूह घड़ी एवं नेम प्लेट निर्माण, आदर्श गोठान भकुरमा में सीता स्व सहायता समूह गमले एवं अगरबत्ती निर्माण, लखनपुर के गोठान पुहपुटरा एवं आदर्श जयपुर में अंजली स्व सहायता समूह गमले एवं अगरबत्ती निर्माण, बतौली के गोठान सरमना में श्वेता स्व सहायता समूह गमला एवं दीपक निर्माण, झरगवां में शांति स्व सहायता समूह वर्मी कम्पोस्ट, मैनपाट में आदर्श गोठान उडूमकेला में शिप्रा स्व सहायता समूह वर्मी कम्पोस्ट, कोट में एकता स्व सहायता समूह वर्मी कम्पोस्ट व सीतापुर अंतर्गत गोठान सोनतराई एवं आदर्श ढोढ़ागांव में सुनहरा स्व सहायता समूह के द्वारा वर्मी कम्पोस्ट तथा गोबर खाद तैयार किया जा रहा है।

गोठान में अगरबत्ती बनाती हुई महिलाएं।
खबरें और भी हैं...