पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जिपं सदस्य ने अस्पताल का किया निरीक्षण

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिला पंचायत सदस्य अादित्येश्वर शरण सिंहदेव ने रविवार को मेडिकल काॅलेज अस्पताल का दौरा कर यहां की सुविधाओं की जानकारी ली। उनके साथ स्वास्थ्य विभाग के अलावा पीडब्ल्यूडी के अधिकारी भी थे। उन्होंने एमसीएच यूनिट में एसएनसीयू के लिए चल रहे निर्माण कार्य काे जल्द पूरा करने निर्देश दिए। इसमें एसएनसीयू को शिफ्ट कर इसकी क्षमता 30 बेड की जानी है। अभी पुराने भवन में 18 बेड का ही एसएनसीयू है। इसके साथ उन्होंने एमसीएच परिसर में ब्लड जांच के लिए सैंपल लेने काउंटर खोलने सुझाव दिए। अभी मरीजों को ब्लड जांच के लिए सैंपल देने के लिए सड़क पारकर मेन ओपीडी के काउंटर या फिर सेंट्रलाइज लैब में जाना पड़ता है।

खबरें और भी हैं...