- Hindi News
- National
- Bhatapara News Chhattisgarh News 1 Arrested With Liquor Worth More Than 6 Lakhs Of Mp
मप्र की 6 लाख से अधिक की शराब सहित 1 गिरफ्तार
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
सप्लायर तक नहीं पहुंच पा रही पुलिस
भाटापारा क्षेत्र में अवैध शराब कैसे पहुंच रही है यह पुलिस नहीं बता पा रही है और न ही पुलिस के पास कोई जानकारी है। इसके पहले भी पुलिस ने वाहवाही लूटते हुए अवैध शराब के मामले में कई बड़ी कार्रवाई की है लेकिन कार्रवाई के दौरान जिस व्यक्ति का नाम आता है उसी को आरोपी बनाया जाता है, मुख्य सप्लायर जहां से शराब आ रही है, वहां तक पुलिस नहीं पहुच पा रही है। इसे लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि आईपीएस अंकिता शर्मा ने भास्कर को बताया कि अन्य प्रदेशों से जो शराब आ रही है तथा जो इस क्षेत्र में भेज रहे हैं, उन तक जल्द ही पहुंचने की कोशिश की जा रही है।
भाटापारा| भाटापारा ग्रामीण क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार जोर-शोर से फल फूल रहा है। आए दिन तस्कर मध्यप्रदेश व हरियाणा की शराब की सप्लाई कर रहे हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर से ग्रामीण पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि भाटापारा के ग्राम सेमरिया में एमपी की अंग्रेजी गोवा शराब काफी मात्रा में डंप करके रखी गई है तथा पीलूराम बंजारे, दिलीप टंडन पेशेवर तरीके से बाड़ी में छिपाकर अवैध शराब का धंधा कर रहे हैं। पुलिस ने गत रात्रि दबिश देकर पीलूराम को शराब सहित गिरफ्तार कर लिया जबकि दिलीप की तलाश की जा रही है। जब्त शराब की कीमत 6,79,500 रुपए बताई गई है।
दोनों आरोपी मध्यप्रदेश निर्मित अंग्रेजी गोवा शराब तस्करी कर लाते थे तथा अवैध रूप से बेचने की फिराक में बाड़ी छिपाकर रखते थे। सूचना पर अंकिता शर्मा आईपीएस ने ग्राम सेमरिया की इस बाड़ी में शुक्रवार की रात में दबिश देकर बाड़ी में छिपाई गई 151 पेटी कुल 7550 पाव शराब सहित पीलूराम को गिरफ्तार कर लिया। प्रकरण में एक अन्य आरोपी दिलीप टंडन की तलाश की जा रही है।