पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nayapara Rajim News Chhattisgarh News 10 10 Thousand Given For Treatment

इलाज के लिए दिए ~10-10 हजार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नवापारा राजिम. मेडिकल रिलीफ फंड से पीड़ित परिवार को चेक देते शिक्षक।

नवापारा राजिम| सामुदायिक भवन में शिक्षकों का शैक्षिक संगोष्ठी सह स्नेह सम्मेलन शनिवार देर शाम आयोजित किया गया। इसमें अपने सहकर्मी धनेश्वरी पाल प्राथमिक शाला करगा के पति देवेन्द्र पाल के इलाज के लिए एवं ग्राम गुदगुदा माध्यमिक शाला के एनआर बघेल के पुत्र के इलाज के लिए संगठन के फंड से 10-10 हजार का चेक दिया गया। मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष धनराज मध्यानी ने संगठन के इस जनकल्याणकारी कार्यक्रम में हर संभव सहयोग का भरोसा दिया।

पार्षद प्रसन्ना शर्मा ने कहा कि मेडिकल रिलीफ फंड के नाम से दी जाने वाली इस सहयोग की राशि से जुड़ी शर्तों की सीमा बढ़ाकर संबंधित पंजीकृत परिवारों के पुत्र पुत्रियों के विवाह एवं शिक्षा के लिए भी संचालन समिति को योजना बनाना चाहिए। डाॅ. पुनीत गोस्वामी, गोपाल यादव, झब्बूलाल देवांगन, सुभाष शर्मा, संजय महाडिक, देवेश साहू आदि ने योजना की सराहना की। शिक्षक संघ के अध्यक्ष हुमन चंद्राकर ने आभार प्रदर्शन एवं संचालन हेमलाल साहू ने किया।
खबरें और भी हैं...