- Hindi News
- National
- Mainpur News Chhattisgarh News 105 Year Old Buldi Bai Was Honored On Women39s Day At Kulhadighat A Congressman
कांग्रेसी पहुंचे कुल्हाड़ीघाट, महिला दिवस पर 105 वर्षीय बल्दी बाई का किया गया सम्मान
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार काे प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रतिनिधिमंडल राजीव गोद ग्राम कुल्हाड़ीघाट पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद राजीव गांधी को अपने हाथों से कंद मूल खिलाने वाली 105 वर्षीय बल्दी बाई को साड़ी, शॉल व श्रीफल देकर सम्मानित किया।
इस दाैरान प्रदेश कांग्रेस के संयुक्त महासचिव विनोद तिवारी ने बल्दी बाई का हाल चाल जाना और उनको मिलने वाली सरकारी योजनाओं की भी जानकारी ली। तिवारी ने कहा कि बल्दी बाई कांग्रेस परिवार का अहम हिस्सा है। उनके प्रति हम सबका लगाव निरंतर काल तक बना रहेगा, उनकी सुविधा में कोई कमी न आए, इस बात का पूरा ध्यान दिया जा रहा है। आदिवासी कांग्रेस के महामंत्री जनक ध्रुव ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाएं सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रही हैं। ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष व जनपद सदस्य मनोज मिश्रा, नीरज ठाकुर, अजय बाजपेयी, नजीब बेग, विवेक राय, बनसिंह सोरी, दामोदर सोरी समेत अन्य मौजूद रहे।
मैनपुर. कुल्हाड़ीघाट में स्व. राजीव गांधी को कंद मूल खिलाने वालीं बुजुर्ग बल्दी बाई का सम्मान करते कांग्रेसी।